'जनता को बताएं भूमि अधिग्रहण की वास्तविकता'

Update: 2015-04-18 00:00 GMT

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय आज दोपहर से ही बड़ी बैठकों से गुलजार रहा। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति समेत जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्षों और सहकारी बैंक के अध्यक्षों को आज दीनदयाल परिसर तलब कर उन्हें भूमि अधिग्रहण बिल की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने का काम सौंपा गया। इसके अलावा सदस्यता अभियान के टारगेट पर भी चर्चा की कई।आज दोपहर बारह बजे किसान मोर्चा की बैठक की शुरूआत करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने कहा कि कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।उन्होंने बिल के बारे में मोर्चा के सदस्यों को बताते हुए कहा कि इसकी खूबियां किसानों तक पहुंचाना आपका काम है। प्र्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने सदस्यता अभियान और महा जनसम्पर्क अभियान की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि अंतिम दिनों में सदस्यता के काम में और तेजी लाना है।
पूरा नहीं किया लक्ष्यजिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत को-आपरेटिक बैंक के अध्यक्षों की बैठक में संगठन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्होंने अब तक सदस्यता के लक्ष्य को पूरा नहीं किया है। जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों ने चुनाव में लगे होने की मजबूरी बताते हुए संगठन नेताओं को भरोसा दिलाया कि वे अब सदस्यता अभियान में लगकर काम करेंगे। इन पदाधिकारियों को संगठन ने 21 अपै्रल से तीस अप्रैल तक सदस्यता अभियान में जुटकर काम कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने को कहा है।

Similar News