सामाजिक समीकरणों के आधार पर भाजपा करेगी मंडल अध्यक्षों का चयन

Update: 2015-12-03 00:00 GMT

झाँसी। सामाजिक समीकरणों के आधार पर भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन करेंगी यह विचार सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा बुन्देलखण्ड प्रभारी ने जिला भाजपा की जिला पंचायत, आजीवन सहयोग निधि तथा संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि को रुप में व्यक्त किए। बुन्देलखण्ड प्रभारी ने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों से तीन-तीन कार्यकर्ताओं का पैनल लाने के लिए कहा।
बैठक में आजीवन सहयोग निधि का जिले का लक्ष्य दस दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही के लिए प्रवेश को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने जिला समन्वय समिति, बूथ अध्यक्ष बनाने का के लिए कहा तथा बैठक में श्याम सुंदर सिंह, अरिदमन सिंह, डा.जगदीश सिंह चौहान ने विचार रखे।
बैठक मेंं प्रमुख रुप से महावीर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संजय दुबे, हनुमंत सिंह नरवरिया, जसवंत सिंह सोलंकी, विनोद नायक, रामबाबू यादव, प्रतिपाल सिंह घोष, जगदीश कुशवाहा, अनिल राज, जयदेव पुरोहित, शिवेंद्र प्रताप, जवाहरलाल राजपूत, गोविंद सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। संचालन इं. एमपी सिंह ने किया। आभार गोंविंद सिंह ने व्यक्त किया।

Similar News