अलकायदा ने दी साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी

Update: 2015-11-12 00:00 GMT

लखनऊ: अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले हिंदूवादी फायरब्रांड नेता व उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। साक्षी महाराज को अलकायदा की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। करीब दो साल पहले जम्मू कश्मीर की महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साधी महाराज ने जान का खतरा होने पर पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।
 

Similar News