मक्का हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 101

Update: 2015-10-09 00:00 GMT

नई दिल्ली। मक्का के मीना में हज यात्रा के दौरान हुए हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है जबकि 32 अभी भी लापता हैं। इस खबर की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। मक्का में हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
शाह सलमान ने पांच दिनों की हज यात्रा के दौरान हुई घटना की जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। हज में 180 देशों के बीस लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए।
जानकारी हो कि मीना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदायगी के दौरान पांच मंजिला जमरात पुल के करीब हाजियों की दो पंक्तियां आपस में मिल गईं जिसके कारण यह भगदड़ मची। इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का की बड़ी मस्जिद में एक क्रेन के गिरने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी शामिल थे।

Similar News