भारत-पाक के बीच बैठक आज, संघर्ष विराम पर चर्चा संभव

Update: 2014-08-26 00:00 GMT

नई दिल्ली | भारतीय थलसेना आज होने जा रही महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) स्तर की बैठक के दौरान संघषर्विराम उल्लंघन का मुद्दा उठा सकती है। भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ हर मंगलवार को हॉटलाइन पर बात करते हैं। इस दौरान वे नियंत्रण रेखा एवं अन्य क्षेत्रों के पास दोनों बलों के बीच के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
थलसेना सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए इस पर अपना विरोध दर्ज करा सकता है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास 95 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 दफा संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन का भारत प्रभावी एवं ठोस जवाब दे रहा है।

Similar News