नई दिल्ली | दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आज फिर एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया।
शख्स ने केजरीवाल को उस समय चांटा मारा, जब वह अपने समर्थकों से हाथ मिला रहे थे। बाद में केजरीवाल के समर्थकों ने तत्काल उसकी पिटाई कर दी। चांटा मारने वाला ऑटोरिक्शा चालक है, जो आप की टोपी पहने हुए था। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
आप नेता इस घटना के बाद राजघाट की ओर रवाना हो गये। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में प्रचार करते हुए 19 साल के एक युवक ने केजरीवाल को चांटा मारा था।
पूर्व मुख्यमंत्री पर पहले भी कई बार इस तरह के हमले हो चुके हैं। गत 28 मार्च को अन्ना हजारे का समर्थक होने का दावा करने वाले एक शख्स ने हरियाणा में चुनावी रैली के दौरान उन पर हमला किया था।