इंडोनेशिया में बाढ़ से 34,000 से अधिक लोग विस्थापित

Update: 2014-12-24 00:00 GMT

जकार्ता।  इंडोनेशिया के एकेह और पश्चिम जावा इलाकों में बाढ़ के कारण पिछले गुरुवार से अबतक 34,642 लोग विस्थापित हो चुके हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि एकेह के तमियांग जिले में लगभग 2,370 घर बाढ़ में डूब गए, जिसके कारण लगभग 28,000 लोगों को ऊंचे मैदानी क्षेत्रों की इमारतों और अस्थाई शामियानों में शरण लेनी पड़ी।
पश्चिम जावा में सिटारम नदी का जलस्तर घटा है, लेकिन 5,000 से ज्यादा घर अभी भी जलमग्न हैं। लगभग 6,642 लोग आश्रयों में रह रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों और सेना के जवानों के साथ मिलकर खाना, दवाएं और जरूरत की अन्य चीजें वितरित की हैं, लेकिन और सहायता आपूर्ति की जरूरत है।
गौरतलब है कि जावा में 12 दिसम्बर को हुए एक भूस्खलन में 95 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग लापता हो गए थे।

Similar News