संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने उत्तरी नाइजीरिया के कानो शहर स्थित मस्जिद पर हुए आंतकवादी हमले की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इस हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। नागरिकों पर हमला करने को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।"
नाइजीरिया के कानो में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे विस्फोट हुए। इस वक्त बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए एकत्र हुए थे।