जकार्ता । इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भीषण वर्षा के कारण दो भूस्खलन की घटना हुई है। इस भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लापता हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मलवे के ढेर से सात शव निकाले गए हैं और अब भी 10 अन्य लोगों की तलाश चल रही है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे मलबे के नीचे दब गए हैं।