दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप में रजत जीता

Update: 2013-09-23 00:00 GMT

पेरिस | भारतीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी को तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल में दीपिका को दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी युन ओक ही ने हराया। दीपिका को रजत पदक मिला। दीपिका 2010 और 2011 विश्व कप फाइनल में भी रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। इससे पहले, दीपिका कुमारी ने सेमीफाइनल के बेहद नजदीकी मुकाबले में 6-5 से जीत हासिल की।
पेरिस में इस जीत के साथ ही दीपिका ने देशवासियों की उम्मीद बढ़ा दी थीं। दीपिका कुमारी लगातार तीसरी बार तीरंदाजी के विश्व कप में पहुंची थीं। भारतीय युवा तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता अजेजांद्रा वेलेंसिया पर जीत दर्ज कर विश्व कप फाइनल में लगातार तीसरे स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाई। 19 साल की भारतीय खिलाड़ी ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की। दीपिका ने लगातार चौथी बार विश्व कप फाइनल में भाग लिया। साल 2010 में वह पांचवें स्थान पर रहीं थी।

Similar News