रणबीर कपूर पर लगा 50 हजार रुपए का जुर्माना

Update: 2013-05-04 00:00 GMT

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लिया गया। लंदन से ड्यूटी फ्री सामान लेकर आए अभिनेता रणबीर कपूर बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। रणबीर पर इस सामान की जानकारी छिपाने के आरोप लगा। कस्टम अधिकारियों ने 50 हजार रूपए जुर्माना लेकर रणबीर को छोड़ा दिया। गौर हो कि रात को रणबीर ब्रिटिश एयरवेज से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे थे। वे लंदन से कुछ सामान लेकर आए थे जो डयूटी फ्री था, लेकिन इस सामान की जानकारी उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों से जांच दौरान छिपाने की कोशिश की। ऐसे में उन पर शक गहरा गया और उन्हें पूछताछ के लिए रोक लिया गया। जुर्माना वसूलने के बाद रणबीर को छोड़ दिया गया।


Similar News