जम्मू | जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट बलावल जेल में एक कैदी ने उम्रकैद की सजा काट रहे पाकिस्तानी कैदी पर आज सुबह हमला किया, जिसमें उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि 52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी पर हमला क्या कल पाकिस्तान के एक अस्पताल में हुई भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत का बदला लेने के लिए किया गया। सरबजीत पर लाहौर की जेल में कैदियों ने बर्बर हमला किया था और करीब एक सप्ताह तक कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।