नई दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती की स्मृति में बुधवार को राजघाट तक एक शांति मार्च का नेतृत्व किया। युवती का 29 दिसम्बर को सिंगापुर में निधन हो गया था। यह शांति मार्च मध्य दिल्ली स्थित बाल भवन से शुरू हुआ। राजघाट तक की लगभग एक किलोमीटर लम्बी दूरी तय करने के दौरान सैकड़ों लोग उनके साथ हो लिए। इसमें महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल हुईं।