भारतीय बैंक ने दक्षिण अफ्रीका में पहली ब्रांच खोली

Update: 2012-09-13 00:00 GMT

जोहांसबर्ग। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने जोहांसबर्ग में अपनी पहली ब्रांच खो

ली। इसका मकसद भारत और दक्षिण अफ्रीका के सम्बंधों का विस्तार करना और ब्रिक्स समूह के विकास में योगदान करना है। बीओआई के प्रबंध निदेशक  ने कहा कि दो उभरती आर्थिक शक्तियों के बीच कारोबारी सम्बंध बढ़ाने का मतलब यह है कि बैंकिंग गतिविधियों की मांग बढ़ रही है।  मिश्रा ने कहा कि बीओआई का मानना है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बढ़ते कारोबार के बीच एक भारतीय बैंक को पचाने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका और भारत ब्रिक्स समूह के सदस्य हैं, जिसमें तीन और देश ब्राजील, रूस और चीन भी शामिल हैं। इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने भारतीय कारोबारियों से कहा था कि वे अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद आधारभूत संरचना और संचार के क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।


Similar News