SwadeshSwadesh

जम्मू-कश्मीर हाईवे लगातार तीसरे दिन भी बंद

Update: 2012-02-15 00:00 GMT

श्रीनगर । कश्मीर में बुधवार को भी जारी भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे पर हिमस्खलन और ताजा भूस्खलन हुआ और घाटी आज लगातार तीसरे दिन देश के शेष भाग से कटी रही। महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के बंद होने के कारण 1,500 से अधिक वाहन हाईवे के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। रामबन सेक्टर में 2 भारी भूस्खलन और एक हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि रामबन जिले में बर्फ साफ करने के बाद, पनथल और शेर बीबी इलाके में हाईवे के 2 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। नचलाना इलाके में हाईवे पर एक हिमस्खलन हुआ है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पनथल में हाईवे पर पड़ी भारी भरकम चट्टान को तोड़ने के लिए 4 विस्फोट किए हैं।

Similar News