भ्रष्टाचार के आरोपों पर सोनिया ने उठाए सवाल

Update: 2012-11-04 00:00 GMT

नई दिल्ली। सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के समर्थन में यहां आयोजित पार्टी की एक रैली में कहा कि विपक्ष, सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा रहा है। इन आरोपों में सच और झूठ को अच्छी तरह समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले वहीं लोग हैं जो दूसरों पर आरोप लगाने से भी नहीं चुकते हैं। जो भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जो खुद ही गले तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में कहा कि यूपीए ने एक ऐसा कानून बनाया है, जिससे देश का एक आम नागरिक भी सरकार से सवाल पूछ सकता है। चाहं वो कांग्रेस की सरकार हो या फिर किसी और की। इस तरह का कानून सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है। सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम अपने देश की तुलना दुनिया के अन्य देशों से करते हैं तो देखते हैं कि हमारे देश की विकास दर रुकी नहीं है। मैं समझती हूं कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं। सरकार ने कुछ कड़े निर्णय लिए हैं। आज सरकार की सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के सपनों को पूरा करने की है। इसके लिए सरकार वह सभी फैसले करेगी जो जरूरी होंगे।




Similar News