गुना। जलती चिमनी में केरोसिन भरते समय अचानक लगी आग की चपेट में आने से मॉ-बेटी की दर्दनाक मौत का समाचार हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जॉच में लिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कैण्ट थानान्तर्गत बेहटा घाट निवासी 36 वर्षीय जानकीबाई पत्नि ब्रजेश प्रजापति जलती चिमनी में केरोसिन भर रहीं थी। उनकी बेटी आयुषी उनके पास ही खड़ी हुई थी। इसी बीच चिमनी ने जोर से आग पकड़ ली। जिसकी चपेट में माँ आ गईं और आग ने उनकी बेटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के साथही चीखपुकार मच गई। गंभीर अवस्था में जली माँ, बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कायमी कर ली है साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।