छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जयंत भगवान कोलते की मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जयंत भगवान कोलते की मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति
X

Chhattisgarh Officers Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है, जिसमें सचिवालय सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापनाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

इन अधिकारियों को नई जिम्‍मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, राजेश जैन और जयंत भगवान कोलते, दोनों अनुभाग अधिकारी, क्रमशः मुख्यमंत्री सचिवालय और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत थे, जिन्हें अब नई पदस्थापना के तहत पशुधन विकास विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं सरिता शंभरकर, सहायक अनुभाग अधिकारी, जो पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में थीं, अब साप्रवि (पूल) में नियुक्त की गई हैं। इसी तरह, जितेंद्र नागवंशी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत थे, उन्हें भी साप्रवि (पूल) में स्थानांतरित किया गया है।

यहाँ देखिये आदेश की प्रति

Tags

Next Story