Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे गृहनगर जोधपुर, हुआ जोरदार स्वागत सत्कार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे गृहनगर जोधपुर, हुआ जोरदार स्वागत सत्कार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे गृहनगर जोधपुर, हुआ जोरदार स्वागत सत्कार
X

जोधपुर। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रेलमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली अपने गृह जिले में पहुंचे है। उनके जोधपुर आने पर शहर वासियों ने पलक पावड़े बिछा दिए। उनका यहां पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। वे दो दिन तक जोधपुर प्रवास पर रहकर कई योजनाओं को उद्घाटन करेंगे। वे अपने पैतृक निवास पर भी गए। जहां पर परिजन से मिलकर भावुक हो उठे। उनकी माता ने तिलक लगा बेटे का स्वागत किया। वहीं मंत्री बन लौटे बेटे को पिता ने खुशी के मारे गले लगा लिया।

घर में मानो शादी समारोह चल रहा हो -

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पैतृक आवास पर शनिवार को शादी समारोह जैसा माहौल नजर आया। उनके घर से लेकर मुख्य रोड तक जोरदार सजावट की गई। घर पर उनसे मिलने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों के साथ ही उनके साथ पढ़ चुके कुछ सहपाठी भी पहुंचे। मुख्य रोड से अश्विन कार से नीचे उतर पड़े। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अश्विन इस वर्ष तीस जनवरी को जोधपुर आए थे। उसके बाद आज वापस लौटे हैं।

मुख्य द्वार पर मां से मिलकर भावुक हुए -

जब वे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार पर सबसे पहले अपनी मां से मिले। मां-बेटे के लिए ही नहीं वहां मौजूद सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था यह। मां ने बेटे के तिलक लगा और अश्विन मां के गले लग गए। दोनों ऐसे गले मिले कि मानो बरसों बाद मिले हो। दोनों भावुक हो उठे। अश्विन ने न केवल खुद को बल्कि मां को भी संभाला। इसके बाद मां एक बार अलग हुई और वापस अश्विन को चूम लिया। अश्विन अपने पिता दाऊलाल से मिले। दोनों की नजरें मिली और अश्विन कदमों में झुक गए। पिता ने उन्हें संभाला और गले लगा लिया। इसके बाद भाई-भाभी ने भी उनका स्वागत किया। अश्विन ने बारी-बारी सभी परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्कूल से मिलती है, लेकिन संस्कार घर से मिलते है। आज मैं अपने घर लौटा हूं अपने परिवार से मिलने के लिए। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भावुकता स्वभाविक ही है।

एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया जोरदार स्वागत -

इसस पहले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सत्कार किया। उनका आज शहर में बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। दोपहर 1.45 बजे रातानाडा गणेश मंदिर जाएंगे। वे दोपहर 2.10 बजे राइकाबाग स्थित रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे और जोधपुर एरिया प्रोजेक्ट पर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। शिलान्यास समारोह के बाद रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भाग लेंगे और साथ ही पोस्टल डिवीजन जैसलमेर और नवनिर्मित पोस्ट ऑफिस के कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। रेल मंत्री का पाली दौरा रद्द हो गया है।

यहां भी लेंगे भाग -

वे दोपहर बाद 3.45 से 4.10 बजे तक सरदारपुरा स्थित मोटर मर्चेट हॉल में होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में भाग लेंगे। दोपहर 4.15 बजे डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से दोपहर 4.35 बजे शास्त्री सर्किल पर लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति का भी माल्यार्पण करेंगे। वे दोपहर .:50 बजे न्यू पॉवर रोड स्थित जोधपुर इंस्डस्ट्रियल एसोसिएशन सभागार में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करेंगे। शाम 5.30 बजे न्यू पॉवर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन जाएंगे और वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top