Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > राहुल गांधी से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 10 कार्यकर्ता घायल

राहुल गांधी से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 10 कार्यकर्ता घायल

भाजपा कार्यकर्ता किसान कर्ज माफी को लेकर ज्ञापन देने कनवास से मोरुकला जा रहे थे

राहुल गांधी से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 10 कार्यकर्ता घायल
X

जयपुर। कनवास से दरा में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने खदेड़ा। इसके विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बीजेपी ने लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा है कि लाठीचार्ज में 10 से 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। दो को हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्हें भी हाथ में चोट आई है। इधर कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है।

पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता किसान कर्ज माफी को लेकर ज्ञापन देने कनवास से मोरुकला जा रहे थे। आवां दर्रा चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। आगे नहीं जाने दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। लाठियों के बल पर कार्यकर्ताओं को भगाया। जिसमें 10 से 12 कार्यकर्ताओं के चोट लगी है। उनके भी हाथ में चोट आई हैं। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे करीब कनवास पेट्रोल पंप पर इकठ्ठा हुए थे। यहां से सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। करीब 100 मीटर दूरी पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने सड़क पर बेरिकेट्स लगा रखे थे। कांग्रेस की झंडी लगी गाड़ियां निकलते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।

ये नेता हुए गिरफ्तार -

करीब साढ़े 3 बजे धक्कामुक्की शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। आधे घंटे में भाजपा कार्यकर्ता वापस इकठ्ठा होकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। साढ़े 5 बजे तक धरना चला। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। पुलिस उन्हें गाड़ियों में बिठाकर लाई। कुछ दूरी पर लाकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आगे जाने के लिए अड़ गए। दोनों तरफ से धक्का मुक्की हुई। इस बीच किसी ने पत्थर फेंकना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू किया।सांगोद थाना सीआई राजेश सोनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आगे जाना चाह रहे थे। जिन्हें रोका था। धक्का मुक्की हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद पूर्व विधायक हीरालाल नागर, प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम नगर, ओडिशा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना, जिला महामंत्री नारायण जी मित्तल, जिला महामंत्री ललित शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Updated : 6 Dec 2022 2:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top