Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > जुलाई के बाद पहली बार साथ दिखे गहलोत-पायलट, किसान महापंचायत में साझा किया मंच

जुलाई के बाद पहली बार साथ दिखे गहलोत-पायलट, किसान महापंचायत में साझा किया मंच

जुलाई के बाद पहली बार साथ दिखे गहलोत-पायलट, किसान महापंचायत में साझा किया मंच
X

चित्तौड़गढ़। जिले के मातृकुंडिया में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, अजय माकिन सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्य रूप से किसान हित और कृषि आंदोलन को फ़ोकस किया।

सीएम गहलोत ने कहा कि किसानों के 100 दिन के आंदोलन ने देश को एक नई दिशा दी है। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा आंदोलन कभी नही हुआ। आंदोलन को लेकर पूरी दुनिया भर्त्सना हो रही है। उन्होंने कहा कि जिद से सरकार नही चलती। लोगों की बातों को सुननी पड़ती है। कांग्रेस आम जनता की पार्टी है जाती धर्म के आधार पर लोगों को नहीं बांटती। सीएम गहलोत ने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने की भी बात की। वहीं उन्होंने मातृकुण्डिया बांध का पानी ज्यादा से ज़्यादा इस क्षेत्र को दिलाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को जिताये, जिससे सरकार मजबूती से आप की सेवा कर सके।

किसान देश की रीढ़ -

वहीँ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा ही किसान देश की रीढ़ की हड्डी है, जिस पर केंद्र सरकार प्रहार कर रही है। केंद्र सरकार मंडियों पर अपने चेहतों पर आधिपत्य दिलाना चाहते है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि किसानों की आमदनी दुगुनी करने की जगह सरकार किसानों को सड़क पर ले कर आ गयी है, डोटासरा ने भी मेवाड़ में होने वाले तीनो सीट उप चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया है।

गहलोत -पायलट ने साझा किया मंच -

इस महापंचायत में लोकसभा चुनावों के बाद गहलोत और पायलट एक मंच पर नजर आये। इस दौरान मंच साझा ही नहीं किया बल्कि एक हेलिकॉप्टर से ही वापिस जयपुर के लिए रवाना हुए। गौरतलब है की बीते वर्ष जुलाई में सचिन पायलट की बगावत के बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में दरार आ गई थी। हाल ही में आयोजित हुई राहुल गांधी की सभा में पायलट को नहीं बुलाया गया था। वहीँ सचिन पायलट की जयपुर में आयोजित महपंचायत में गहलोत नजर नहीं आये थे। जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच दूरियां बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही थी।



Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top