Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ कोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, दर्ज कराया मानहानि का केस

मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ कोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, दर्ज कराया मानहानि का केस

गहलोत ने आरोप लगाया था कि संजीवनी घोटाले में केंदीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ कोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, दर्ज कराया मानहानि का केस
X

जयपुर। संजीवनी घोटाले मामले में अभियुक्त करार दिए जाने से खफा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है।। गहलोत पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उनके संबंध में कथित भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया है।बता दें कि कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री को संजीवनी घोटाले में दोषी बताया था।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आज केस दर्ज होने के बाद एक बार फिर हमला बोला। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि कम से कम इस बहाने केस आगे बढ़ेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटाले में गजेंद्र सिंह खुद मुल्जिम है, साथ ही उनकी पत्नी, साले, पिताजी, माताजी के भी नाम है। उनकी माताजी का देहांत हो चुका है। गहलोत ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, फिर भी अफसोस है कि ऐसे घपलेबाज को पीएम ने मंत्री बना रखा है।

घोटाला चर्चा में आएगा

गहलोत ने कहा कि मानहानि केस के बहाने अब कम से कम राष्ट्रीय स्तर पर यह घोटाला चर्चा में आएगा। देश भर में ईडी छापे डाल रही है, लेकिन संजीवनी पर क्यों नहीं ? अमित शाह के पास कॉपरेटिव मंत्रालय है, उन्हें एक्शन लेना चाहिए।इससे पहले गहलोत ने 21 फरवरी को कहा था कि संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह के परिवार के लोग शामिल हैं। इस मामले में लगभग 50 आरोपित हैं। उनके इस बयान के ग्यारह दिन बाद अब केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है।

Updated : 4 March 2023 1:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top