Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > गहलोत पर भड़की वसुंधरा, कहा- 'उपद्रवियों के अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे'

गहलोत पर भड़की वसुंधरा, कहा- 'उपद्रवियों के अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे'

गहलोत पर भड़की वसुंधरा, कहा- उपद्रवियों के अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे
X

जयपुर।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी असफलता छिपाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं पर करौली की घटना को लेकर आरोप लगा रहे हैं, जो सरासर ग़लत है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की नाकामियों पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेताओं पर आये दिन झूठे आरोप लगाते रहते हैं। यह उनकी पुरानी आदत है। राजे ने कहा कि करौली में जो हुआ वह मुख्यमंत्री से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ऐसे बयान देकर उपद्रवियों के अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

सबका साथ, सबका विकास -

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री शायद यह भूल रहे हैं कि हमारे इन नेताओं का एक ही ध्येय है-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। मुख्यमंत्री को यह भी सोचना चाहिये कि उपद्रव की ऐसी घटनायें भाजपा शासित राज्यों में नहीं हो रही, क्योंकि वहां क़ानून का शासन है। जबकि राजस्थान में क़ानून और व्यवस्था का अता-पता ही नहीं है।

Updated : 5 April 2022 12:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top