Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर ईडी का छापा, जल जीवन घोटाले में कार्रवाई

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर ईडी का छापा, जल जीवन घोटाले में कार्रवाई


राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर ईडी का छापा  जल जीवन घोटाले में कार्रवाई

जयपुर। जल जीवन मिशन घोटाले के संबंध में मंगलवार को पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की। ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री जोशी के दो आवासों, जलदाय विभाग के दो ठेकेदारों और दो अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा है।

इस घोटाले पर पिछले छह महीने से ईडी की टीमें जांच कर रही हैं। जयपुर, दिल्ली और गुजरात की दस टीमों ने मंगलवार सुबह छह बजे पांच लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। ईडी की कार्रवाई जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में चल रही है। इससे पहले भी इस घोटाले के सिलसिले में ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगह छापा मारा था। इसमें महेश जोशी के कार्यालय और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे।

Related to this topic: