Home > लोकसभा चुनाव 2024 > 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, मप्र में राजगढ़-गुना और विदिशा पर सबकी नजर

12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, मप्र में राजगढ़-गुना और विदिशा पर सबकी नजर

उप्र और गुजरात की हॉट सीट मैनपुरी और गांधीनगर सीट पर सबकी नजरें रहेंगी।

12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, मप्र में राजगढ़-गुना और विदिशा पर सबकी नजर
X

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया है। इस चरण में 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें कई दिग्गजों के भविष्य दांव पर है। जिसमें मप्र के दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह शामिल है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है।

इस चरण में लोगों की नजरें उप्र की हॉट सीट मैनपुरी और गुजरात के गांधीनगर सीट पर रहेगी। गांधीनगर में चुनावी मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह और कांग्रेस कैंडिडेट सोनल पटेल के बीच है। वहीँ मैनपुरी में में डिंपल यादव और जयवीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।

तीसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान -

  • असम (4 लोकसभा सीट): धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गौहाटी
  • बिहार (5 लोकसभा सीट): झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
  • छत्तीसगढ़ (7 लोकसभा सीट): सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
  • दादरा और नगर हवेली (1 लोकसभा सीट) : दादरा और नगर हवेली
  • दमन और दीव (1 लोकसभा सीट): दमन और दीव
  • गोवा (2 लोकसभा सीट): उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा
  • पश्चिम बंगाल (4 लोकसभा सीट): मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद
  • मध्य प्रदेश (8 लोकसभा सीट): मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
  • उत्तर प्रदेश (10 लोकसभा सीट): संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली
  • महाराष्ट्र (11 लोकसभा सीट): बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले
  • कर्नाटक (14 लोकसभा सीट): चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा
  • गुजरात (25 लोकसभा सीट): कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड

Updated : 9 May 2024 6:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top