Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > लोकसभा चुनाव 2024

Opinion Poll में चौकाने वाला परिणाम आया सामने, मप्र में भाजपा-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी...सीटें

Opinion Poll में चौकाने वाला परिणाम आया सामने, मप्र में भाजपा-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी...सीटें

मप्र में भाजपा को 61.88 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 26.62 प्रतिशत तक सिमट सकता है।


opinion poll में चौकाने वाला परिणाम आया सामने मप्र में भाजपा-कांग्रेस को मिलेंगी इतनीसीटें

भोपाल।  मप्र में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। दोनों दल प्रदेश में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है।लेकिन इसी बीच टीवी 9 पीपुल्स और पोलस्ट्रेट ने एक ओपिनियन पोल जारी किया है। जिसके आंकड़े कांग्रेस के होश उड़ाने वाले है।   

इस सर्वे के अनुसार, मप्र में भारतीय जनता पार्टी सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुलते दिख रहे हैं। वहीँ वोट प्रतिशत की बात करें तो मप्र में भाजपा को 61.88 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।  वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 26.62 प्रतिशत तक सिमट सकता है। वहीँ 11.50 प्रतिशत ऐसा वोट शेयर है जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।  

2019 में एक सीट पर सिमटी कांग्रेस 

बता दें कि साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीँ गुना और छिंदवाड़ा दो सीटें कांग्रेस के खाते में गए थी।  इसके बाद साल 2019 चुनाव में भाजपा ने 28 और कांग्रेस ने एकमात्र छिंदवाड़ा सीट पर जीत दर्ज की थी। अब सर्वे के अनुसार इस बार भाजपा सभी सीटों पर कब्जा करती दिख रही है।   

Related to this topic: