Home > लोकसभा चुनाव 2024 > भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं सूची, 4 राज्यों की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं सूची, 4 राज्यों की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

भाजपा ने देवरिया से शशांक मणि को दिया टिकट

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं सूची, 4 राज्यों की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की तीन, उत्तर प्रदेश की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है।

सूची के मुताबिक, महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (अजा) से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध (पूर्व आईएएस) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा।

Updated : 19 April 2024 8:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top