Home > Archived > सोने की कीमतों में मामूली गिरावट चांदी चमकी

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट चांदी चमकी

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट चांदी चमकी
X

नई दिल्ली| वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग सुस्त पडऩे से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए लुढ़ककर 32,000 के नीचे 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी में 100 रुपए की तेजी रही और यह 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट का रूख रहा। लंदन का सोना हाजिर 3.05 डॉलर फिसलकर 1309.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 2.9 डॉलर की गिरावट में 1309.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी में भी गिरावट रही और यह 0.3 डॉलर की सुस्ती में 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Updated : 5 May 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top