कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होने के बाद ही डलेंगे एटीएम में पैसे

उपद्रवियों के कारण एटीएम में नहीं डल पाए 31 करोड़ से अधिक रूपए
एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान होते रहे लोग
व्यापार नुकसान पहुंचा एक अरब रुपए
ग्वालियर| सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससीएसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के बाद उपद्रवियों ने शहर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते शहर के पूरे बाजार बंद हो गए। वहीं उपद्रवियों द्वारा पैसा लूटने के डर से बैंक प्रबंधनों ने सोमवार से एटीएम में पैसा डालना बंद कर दिया जिससे सोमवार और मंगलवार के दौरान शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए जिससे शहरवासी पैसा निकालने के लिए दिन भर परेशान होते रहे। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि जब तक शहर में लॉ एण्ड आॅर्डर की स्थिति ठीक नहीं हो जाती है तब तक एटीएम में पैसा नहीं डाला जाएगा। अगर लोगों को पैसा निकालना है तो वह बैंक की मुख्य शाखा से जाकर पैसा निकाल सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में एसबीआई के 170 और अन्य बैंकों के 280 से अधिक एटीएम हैं। इस प्रकार से शहर में एटीएम की संख्या 450 है। बैंक द्वारा एक एटीएम में लगभग एक बार में सात लाख रुपए डाले जाते हैं इस प्रकार से शहर के एटीएम में दो दिन में 31 करोड़ 50 लाख से अधिक रूपए नहीं डल नहीं पाए एटीएम में पैसा कब डलेगा इसका जवाब बैंक प्रबंधन के पास भी नहीं हैं।
पैसे की किल्लत शुरू हो गई:- शहर के अधिकतर व्यापारी और कर्मचारी एटीएम से लेनदेन का काम करते हैं। एटीएम में पैसे खत्म होने के कारण शहर के व्यापारी और कर्मचारियों के पास पैसे की किल्लत शुरू हो गई है। इन लोगों को बैंकों की लाइन में लगकर पैसा निकालना पड़ रहा है।
व्यापार नुकसान पहुंचा एक अरब रुपए:- शहर में हो रहे उपद्रव के कारण शहर के बाजार पिछले दो दिनों से बंद हैं। बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों का कामकाज भी रूक गया है। वहीं पल्लेदारों को भी शहर में काम नहीं मिल रहा है और वह रोजी रोटी के लिए परेशान होने लगे हैं। बाजार दो दिन से बंद होने के कारण एक अरब का कारोबार प्रभावित हो गया है।
बैंकों में रहा कामकाज प्रभावित:- शहर में लॉ एण्ड आर्डर और नेट की स्थिति खराब होने के कारण सरकारी और निजी बैंको में कामकाज मंगलवार को पूर्ण रूप से प्रभावित रहा। वहीं निजी बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी बैंकों के शटर गिराए रखे और आवश्यकता के अनुसार ही कामकाज किया।
तीन दिन से खाली हैं एटीएम
शहर के एटीएम पिछले तीन दिनों से खाली पड़े हुए हैं। रविवार को बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम मैं पैसा नहीं डाला जाता है। सोमवार और मंगलवार को शहर में लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति खराब होने के कारण एटीएम में पैसा नहीं डलने से शहर के एटीएम पूर्ण रूप से खाली हो गए।
बैंकों में रहा कामकाज प्रभावित
शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद राष्टÑीयकृत बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले जरूर लेकिन नैट नहीं होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। इस तरह सरकारी और निजी बैंको में कामकाज मंगलवार को पूर्ण रूप से प्रभावित रहा। वहीं निजी बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी बैंकों के शटर गिराए रखे और आवश्यकता के अनुसार ही कामकाज किया।
सोमवार को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद प्राइवेट बैंक खुले जरूर लेकिन भय के कारण बैंक के शटर नीचे कर दिए गए। ऐसा सिटी सेंटर सहित कई क्षेत्रों में देखने को मिला। जिससे तीन चार दिन की लेखाबंदी के बाद बैंक पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
