बांग्लादेश के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे गुवाहाटी

X
गुवाहाटी। पड़ोसी देश बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद तीन दिवसीय भारत के दौरे पर गुरुवार को दोपहर बाद गुवाहाटी पहुंचे।
लोकप्रिय गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति हामिद का असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, असम सरकार के मंत्री परिमल शुक्लवैद्य, मंत्री रंजित दत्त, मुख्य सचिव टीवाई दास, पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय समेत अन्य गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति हामिद 09 मार्च को मेघालय जाएंगे। वहां से वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Next Story
