त्रिपुरा: कौन होगा मुख्यमंत्री, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक

त्रिपुरा: कौन होगा मुख्यमंत्री, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक
X

अगरतला। त्रिपुरा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए मंगलवार को अगरतला में एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। भाजपा और उसके सहयोगी आईपीएफ के विधायक इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक पार्टी का नेता चुनेंगे। फिलहाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीप्लब कुमार देब का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उसके बाद कुमार जिष्णु देवबर्मन, डॉ़ अतुल देवबर्मा और रामपाद जमितिया का नाम चर्चा में है।

Next Story