शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर को मिला सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर को मिला सम्मान
X

ग्वालियर। शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर को बेस्ट इम्प्रूव्ड डिस्ट्रिक्ट के रूप में सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए ग्वालियर को इंडिया टुडे समूह ने एक सर्वेक्षण के आधार पर चयनित किया था। ग्वालियर को यह सम्मान शाला त्यागी बच्चों की न्यूनतम संख्या, बालिकाओं के अधिकतम नामांकन, उत्कृष्ट ट्रांजिशन दर के आधार पर दिया गया है। यह सम्मान भोपाल में गत गुरुवार शाम को आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। जिले के जिलाधीश की ओर से यह सम्मान जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक विजय दीक्षित ने प्राप्त किया।

Next Story