राहुल युग में बड़ा बदलाव, जनार्दन द्विवेदी की जगह अशोक गहलोत बने संगठन महासचिव

राहुल युग में बड़ा बदलाव, जनार्दन द्विवेदी की जगह अशोक गहलोत बने संगठन महासचिव
X

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का संगठन महासचिव बनाया गया है। गहलोत अब जनार्दन द्विवेदी की जगह लेंगे, जो सोनिया गांधी के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने थे। सोनिया गांधी के 19 साल तक इस पद पर बने रहने के बाद राहुल निर्विरोध चुने गए थे।

इससे पहले कांग्रेस ने गहलोत से गुजरात के प्रभारी की जिम्मेदारी वापस ले ली थी और उनकी जगह राजीव सातव को गुजरात का प्रभारी बनाया गया। पिछले साल कांग्रेस ने गुजरात चुनावों से पहले अप्रैल में गहलोत को एआईसीसी का महासचिव बनाते हुए गुजरात प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने लालजी देसाई को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का मुख्य आयोजक नियुक्त किया है, वह महेंद्र जोशी की जगह लेंगे।

Next Story