नवजोत सिदधू के टैक्स रिटर्न पर आयकर विभाग को आपत्ति, दो बैंक खाते सीज

X
चंडीगढ। पंजाब के शहरी विकास मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिदधू के 2014-15 के टैक्स रिटर्न पर आयकर विभाग को आपत्ति है और इसके चलते उनके दो बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। सिदधू द्वारा रिटर्न में दिखाए गए खर्च के बिल पेश न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
सिदधू ने रिटर्न में पर 38 लाख रुपये, स्टाफ के वेतन पर 47 लाख रुपये, ईंधन पर 18 लाख रुपये का खर्च दिखाया है लेकिन आयकर विभाग के मांगने पर इन खर्चों के बिल पेश नहीं किए। इस सिलसिले में आयकर विभाग ने सिदधू को तीन नोटिस भेजे थे। वह अपने बचाव में कह रहे हैं कि वे पिछले दस साल से रिटर्न फाइल कर रहे हैं और उन्होंने कभी कर टैक्स की चोरी नहीं की।
Next Story
