नरेन्द्र सिंह तोमर ने मप्र भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकलो को खारिज किया

नरेन्द्र सिंह तोमर ने मप्र भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकलो को  खारिज किया
X

भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान को पद से हटाने और खुद को अध्यक्ष बनाये जाने की अटकलों को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान खारिज किया है। और कहा कि नंदकुमार को हटाए जाने का प्रस्ताव चर्चा में ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चौथी बार प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि अगले विधानसभा चुनाव प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान के नेतृत्व में ही होगा, जिस पर उन्होंने सीधी प्रतिक्रिया देने की अपेक्षा कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Next Story