Home > Archived > डॉ. पापरीकर के नाम से जानी जाएगी मूक बधिर कल्याण संस्था

डॉ. पापरीकर के नाम से जानी जाएगी मूक बधिर कल्याण संस्था

डॉ. पापरीकर के नाम से जानी जाएगी मूक बधिर कल्याण संस्था
X


ग्वालियर, न.सं.। मानसिक रूप से अविकसित दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संचालित संस्था अब स्व. डॉ. रघुनाथराव पापरीकर के नाम से जानी जाएगी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर विवेक शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को इस संस्था का नामकरण किया गया।

यह संस्था आंग्रे की गोठ स्थित भवन में संचालित है, जो अब स्व. डॉ. रघुनाथराव पापरीकर के नाम से जानी जाएगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. रघुनाथराव पापरीकर सन् 1963 में संस्था की स्थापना के साथ ही जीवन पर्यन्त इसके अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में संस्था के दो नवीन भवनों का निर्माण कराया गया, साथ ही श्रवण बाधित एवं मानसिक रूप से अविकसित दिव्यांगजनों के लिए विद्यालय भी प्रारंभ किया। संस्था के नामकरण कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्था डॉ. रघुनाथराव पापरीकर के सपनों को पूरा करने में आगे भी सफल होगी। स्वागत उद्बोधन संस्था के अध्यक्ष अभय पापरीकर ने दिया। संस्था के महामंत्री यशवंत वझे ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में आभार उपाध्यक्ष दुष्यंत साहनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आर.पी. सिंह ने किया।

Updated : 29 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top