चित्र भारती ने किया रंगकर्मियों का सम्मान

चित्र भारती ने किया रंगकर्मियों का सम्मान
X

कलाकारों ने देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा
ग्वालियर।
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर आज चित्र भारती मध्य भारत द्वारा माधव कॉलेज के सामने स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन नई सड़क पर रंगकर्मियों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया कार्टूनिस्ट उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख सुधीर शर्मा मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष के तौर पर मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रमिला वाजपेई दर्जा राज्यमंत्री उपस्थित रहीं। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि फिल्म कलाकार नरेंद्र सक्सेना, मां एमएलबी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार रंगकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नारायण पिरोनिया एवं आभार प्रदर्शन बीएस परमार द्वारा व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से फिल्म कला क्षेत्र से जुड़े बंटी विजय शर्मा, सोनू मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, अभिजीत प्रधान, गिरीश शर्मा, विकास शर्मा, अशोक दंडोतिया, राजू मिश्रा, राशि पिरोनिया, डॉ. आलोक पुरोहित, आदित्य सक्सेना, मंत्रता शर्मा, संस्कृति दीक्षित, हर्षाली सहित अनेक कलाकार उपस्थित थे।

Next Story