शिशु रोग विशेषज्ञों ने किया महिलाओं का परीक्षण

शिशु रोग विशेषज्ञों ने किया महिलाओं का परीक्षण
X

नहीं पहुंचीं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक

ग्वालियर। लधेड़ी प्रसूतिगृह की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके चलते अस्पताल में पहुंच रहीं गर्भवती महिलाओं को बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। इसका एक उदाहरण सोमवार को लधेड़ी प्रसूतिगृह की ओपीडी में देखने को मिला, जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ के नहीं पहुंचने पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण बाल एवं शिशु रोग विशेज्ञष चिकित्सक ने किया, जबकि कई महिलाएं बिना उपचार के ही लौट गर्इं। लधेड़ी अस्पताल में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र निगोटिया, मेडिसिन के डॉ. पी.एस. बाथम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल निगोटिया एवं डॉ. साधना पाण्डेय पदस्थ हैं, लेकिन सोमवार को ओपीडी में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंची ही नहीं। इस कारण अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचीं गर्भवती महिलाओं का परीक्षण बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने किया। इतना ही नहीं, कई महिलाएं तो बिना उपचार के ही लौट गर्इं। घस मण्डी से पहुंचीं नीलम ने बताया कि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने आई थीं, लेकिन चिकित्सक न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। इसी तरह क्रांति का कहना था कि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने आई थीं, लेकिन स्त्री रोग चिकित्सक न होने के कारण उन्होंने दूसरे चिकित्सक को दिखाया है। वहीं डॉ. निगोटिया का कहना था कि स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक छुट्टी पर हैं। इस कारण यह परेशानी हो रही है।

Next Story