Home > Archived > धूमधाम से मना भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह का जन्मदिन

धूमधाम से मना भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह का जन्मदिन

धूमधाम से मना भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह का जन्मदिन
X

ग्वालियर। भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रों, शुभ चिंतकों ने साडा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह का जन्मदिन शहर में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया और श्री कुशवाह का स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। शुक्रवार को श्री कुशवाह का जन्मदिन था।

श्री कुशवाह सुबह सबसे पहले मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद सुबह नौ बजे उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। प्रात: 10 बजे मुस्कान स्कूल लाल टिपारा में बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा और बच्चों को भोजन कराया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल के छात्रों के लिए किताबें एवं गणवेश का वितरण किया। श्री कुशवाह ने आत्म ज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में प्रात: 11 बजे पहुंचकर दृष्टिहीन छात्राओं को खाने के लिए चिप्स और बिस्किट वितरित किए। आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में छात्राओं ने हर्षगीत से श्री कुशवाह का स्वागत किया। इसके बाद श्री कुशवाह शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार तहसील टप्पा पर मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचकर बच्चों से मिले। इस अवसर पर बच्चों की मुस्कान देखते ही बन रही थी।

शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सिंधिया नगर, कृष्णा नगर, नारायण विहार में श्री कुशवाह का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की।

Updated : 24 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top