यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों एम्स के 3 डॉक्टर सहित 5 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों एम्स के 3 डॉक्टर सहित 5 लोगों की मौत

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को तडक़े दो हादसों में एम्स के 3 डॉक्टर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा जहां गौतमबुद्धनगर के दनकौर के पास हुआ है, वहीं दूसरा हादसा मथुरा के पास हुआ। दोनों हादसों में एम्स के तीन डॉक्टर्स सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार कन्टेनर से जा टकराई। हादसे में एम्स के 3 डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए एम्स रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एम्स के डॉक्टर नोएडा से आगरा की ओर से जा रहे थे। गाड़ी में सात लोग मौजूद थे। सुरीर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार आगे खड़े डंपर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से भी टकराई। पुलिस इन सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाज के लिए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story