फिलीपींस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे

X
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के उत्तर में एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उस पर सवार सहित 7 लोगों की मौत हो गई।
फिलीपींस नगर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि लाइट एयर एक्सप्रेस द्वारा संचालित दो इंजन वाले‘दि पाइपर 23 अपाचे’ विमान पास के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस छोटे विमान पर दो पायलट सहित 6 लोग सवार थे।
इसने उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित लुजोन के लाओग के लिए उड़ान भरी थी। फिलीपींस सीएनएन और रेडियो डीजेडएमएम के अनुसार इस हादसे में विमान पर सवार 6 लोगों समेत सात लोग मारे गए।
Next Story
