देश परिवर्तन के लिए तैयार : ज्योतिरादित्य सिंधिया

देश परिवर्तन के लिए तैयार : ज्योतिरादित्य सिंधिया
X

-File Photo

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सवालिया निशान उठा दिया है। बुधवार को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सिंधिया ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार के झूठ और जुमलों से तंग आ चुकी है| अब वह परिवर्तन के लिए तैयार है।

सिंधिया ने कहा कि पहले राजस्थान में हुए उपचुनाव और फिर मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव नतीजों से यह साबित हो चुका है कि देश की जनता भाजपा सरकार के झूठे वादों से आजिज आ गई है। इसीलिए ही भाजपा को हर राज्यों के उपचुनावों में जनता ने नकारना शुरू कर दिया है।

Next Story