Home > Archived > दस फीट की ऊंचाई वाले पांच लाख पौधे लगाएगा निगम

दस फीट की ऊंचाई वाले पांच लाख पौधे लगाएगा निगम

दस फीट की ऊंचाई वाले पांच लाख पौधे लगाएगा निगम
X

ग्वालियर, न.सं.। शहर में दस लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें पांच लाख पौधे नगर निगम लगाएगा, जबकि शेष पांच लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य माध्यमों से लगवाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार सर्वाइव कर चुके आठ से दस फीट ऊंचाई वाले पौधे ही लगाए जाएंगे। यह जानकारी निगमायुक्त विनोद शर्मा ने दी।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में सामाजिक व पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से ग्रीन ग्वालियर योजना पर काम करने की तैयारियों के चलते निगमायुक्त ने कहा कि पौधारोपण स्थानों का चयन कर गड्ढे बनाकर जैविक खाद भरकर पहली बारिश में ही हमें पौधों का रोपण करना होगा। इसके लिए शासकीय व निजी स्तर पर हर कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, साथ ही विभिन्न प्रोजेक्टों के अधिकारियों को निगमायुक्त ने पौधारोपण के लिए लक्ष्य दिए। निगमायुक्त ने बताया कि योजना में सलाह देने व गाइड करने के लिए प्रो. जी.एस. भारद्वाज के नेतृत्व में सेवानिवृत्त विशेषज्ञों का दल तैयार है, जो नगर निगम की मदद मिलने पर सभी की मदद करेगा।

अजीत बरैया ने बताया कि उनके द्वारा गोपाचल पर्वत पर पिछले कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है तथा वाटर हार्वेस्टिंग से पानी का भी रीयूज किया जा रहा है। एमके सिटी के राघवेन्द्र अवस्थी ने बताया कि उनके द्वारा सीवर के पानी को ट्रीटकर उसका उपयोग पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। वहीं अन्य लोगों ने भी अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। बैठक में प्रो. जी.एस. भारद्वाज, डॉ. सर्वेश पुरोहित, डॉ. बलवंत सिंह भदौरिया, अनिल कपूर, डॉ. मीरा वर्मा, लक्ष्मन सिंह बघेल, वरुण गुर्जर, वेदपाल झा, अनुपम तिवारी, पार्क अधिकारी मुकेश बंसल, पार्क निरीक्षक दीपक सोनी आदि उपस्थित रहे।

Updated : 13 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top