अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
X


नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीके जैन ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। आपको बता दें कि केजरीवाल के घर आप विधायकों द्वारा मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट संबंधी मामले में पुलिस ने 19 फरवरी को जैन से पूछताछ की थी।

दिल्ली पुलिस ने एक अदालत में कहा था कि जैन ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने विधायकों प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान को उस रात मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव को घेरते और उन पर हमला करते हुए देखा था। इसके बाद वह एक हफ्ते ही मेडिकल लीव पर चले गए थे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने आरोप लगाया था कि वीके जैन पर दबाव डालकर उनका बयान बदलवाया गया है। उन्होंने कहा था कि वीके जैन की ओर से दिया गया पहला बयान उनके दूसरे बयान से अलग है।

Next Story