माधुरी ले सकती हैं श्रीदेवी की जगह

माधुरी ले सकती हैं श्रीदेवी की जगह
X


मुंबई।
श्रीदेवी अगर जिंदा होतीं तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रही होतीं। उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म 'शिद्दत' शुरू करना थी। अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है, लेकिन श्रीदेवी को छोड़कर। इस फिल्म में श्रीदेवी की जगह ले सकती हैं माधुरी दीक्षित। श्रीदेवी और करण जौहर पहली बार साथ काम करने वाले थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से 'धर्मा प्रोडक्शन' का यह अगला प्रोजेक्ट अटक गया था।
अब खबर है कि माधुरी को श्रीदेवी का यह रोल मिल गया है। माधुरी अब इसमें संजय दत्त की हीरोइन होंगी। वरुण धवन और आलिया भट्ट भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। निर्देशन अभिषेक वर्मन का है। बता दें कि जब करण जौहर ने जाह्नवी को अपने प्रोडक्शन से लॉन्च करने की ठानी, उसी के चंद दिनों बाद वे श्रीदेवी के घर गए थे और उन्हें भी अपने एक प्रोजेक्ट से जुड़ने का आॅफर दिया। श्रीदेवी को रोल अच्छा लगा, इसिलए उन्होंने इस नई फिल्म के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।

Next Story