अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं परिणीति

अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं परिणीति
X


मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा,'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती नजर आ सकती है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म 'हाउसफुल '4 बनाने जा रहे हैं।

फिलहाल फिल्म के कास्ट की फाइनल घोषणा नहीं की गई है। चर्चा थी कि सोनाक्षी सिन्हा हाउसफुल 4 में कंफर्म हो चुकी हैं और अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी। चर्चा है कि सोनाक्षी नहीं हाउसफुल 4 में अक्षय के अपोजिट परिणीति हो सकती हैं।

करण जौहर के बैनर की फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति दिखेंगे। गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ धमाका करने के बाद फिलहाल परिणीति के पास कई फिल्में लाइन में हैं।

Next Story