आईपीएल से बाहर हो सकते हैं शमी

आईपीएल से बाहर हो सकते हैं शमी
X

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के आरोपों के कारण विवादों में फंस चुके हैं, इस दौरान बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को रोक लिया है। अब शमी का आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलना भी लगभग मुश्किल लग रहा है। बता दें कि आईपीएल में शमी की गैरमौजूदगी में विदर्भ के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी का नाम उभरकर सामने आ रहा है। इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती है। शमी को दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए 3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अब देखना यह होगा कि इतने विवादों के बाद अब वह आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं।

Next Story