नेशनल मेडिकल कमिशन बिल के खिलाफ आईएमए निकालेगी साइकिल रैली

नेशनल मेडिकल कमिशन बिल के खिलाफ आईएमए निकालेगी साइकिल रैली
X

नई दिल्ली। केेंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून नेशनल मेडिकल कमिशन बिल, 2017 के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े देशभर के डाक्टर आगामी 25 मार्च को साइकिल रैली निकालेंगे।

दिल्ली के आईटीओ स्थित आईएमए भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आईएमए के अध्यक्ष डा. नेशनल रवि वांखेडकर व महासचिव डा. आरएन टंडन ने कहा कि देशभर से लगभग 10000 डाक्टर आईएमए की ओर आहूत इस मार्च में भाग लेंगे।

इस मौके पर अपना मत रखते हुए आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. के.के. अग्रवाल ने कहा कि अगर उक्त बिल लागू हो गया तो इस देश में गरीब का बेटा कभी भी डाक्टर नहीं बन पाएगा क्योंकि मेडिकल शिक्षा को इस बिल के द्वारा गरीबों की पहुंच से बाहर कर दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डा. मार्तंड पिल्लई व डा. नरेंद्र सैनी भी मौजूद थे।

Next Story