एडवांटेज असम ने आसियान देशों को बड़ा संदेश दिया : पीएम मोदी

एडवांटेज असम ने आसियान देशों को बड़ा संदेश दिया : पीएम मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुवाहाटी के दौरे पर है। गुवाहाटी में असम विश्व विनिवेश सम्मेलन 'एडवांटेज असम समिट 2018' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करना शुरू किया। संबोधन में मोदी ने कहा कि असम तेजी से आगे बढ़ रहा है। एडवांटेज असम ने आसियान देशों को बड़ा संदेश दिया है। इससे पहले केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने सम्मेलन को संबोधित करते हुुए कहा कि मोदी सरकार नई उद्योग निती बना रही है।

असम की राजधानी में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में राज्य सरकार निवेशकों को राज्य की अनुकूल प्राकृतिक व संरचनात्मक व्यवस्था से परिचित कराने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही इस आयोजन में राज्य में निर्माण की अनुकूलता के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। खासतौर पर दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया की आर्थिक उन्नति के परिप्रेक्ष्य में असम से निर्याताधारित उत्पादन पर इस सम्मेलन में फोकस रहेगा।

असम में आयोजित निवेशकों के इस शिखर सम्मेलन में भारत सरकार के ऊर्जा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, नदी परिवहन और पोर्ट उपनगर, प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरण, हथकरघा, वस्त्र और हस्तशिल्प, पर्यटन, आतिथ्य और कल्याण, नागरिक उड्डयन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विशेष सहभागिता कर रहे हैं।

एडवांटेज असम ने आसियान देशों को बड़ा संदेश दिया

संबोधन में मोदी ने कहा कि असम तेजी से आगे बढ़ रहा है। एडवांटेज असम ने आसियान देशों को बड़ा संदेश दिया है।

असम में सी प्लेन चलाने का स्पाइसजेट ने किया वादा

विश्व विनिवेश सम्मेलन 'एडवांटेज असम समिट 2018' को संबोधित करते हुए असम में सी प्लेन चलाने का स्पाइसजेट ने वादा किया। साथ ही फल और सब्जियों का असम से अरब देशों में ट्रांस्पोर्ट का भी वादा किया है।

Next Story