Home > Archived > रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी दो नई बाइक्स

रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी दो नई बाइक्स

रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी दो नई बाइक्स
X


नई दिल्ली।
क्रूज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड इस महीने की 28 तारीख को अपनी दो नई बाइक्स को लॉन्च करने जा रही है कंपनी जिन दो बाइक्स को लॉन्च करेगी वो थंडरबर्ड क्रूजर के नए वेरिएंट होंगे। कंपनी इस सीरीज में नई थंडरबर्ड 350 और थंडरबर्ड 500 को शामिल करेगी। ये दोनों ही बाइक्स सिटी राइड को ध्यान में रखते हुए तैयार की हैं। रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड एक्स के लुक्स में कुछ अपडेट किये हैं। इसके फ्यूल टैंक में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि बाइक में सिर्फ एक ही सीट है, इसके अलावा इसमें रियर ग्रैब-रेल लगाई है, अगर बात कलर आॅप्शन की करें तो यह चमकदार पेंट के साथ आती है। थंडरबर्ड 500 में येलो और ब्लू कलर आॅप्शन मिलेगा जबकि थंडरबर्ड 350 में वाइट और रेड कलर आॅप्शन मिलेगा।

Updated : 27 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top